UP Police Constable Bharti: उत्तरप्रदेश सरकार जल्दी ही उत्तरप्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती की घोषणा करने वाली है। हम आपको बता दे की यह भर्ती उत्तरप्रदेश कांस्टेबल के लिए होने वाली है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते है। यह भर्ती मुख्य रूप से 10वी और 12वी पास उम्मीदवारों के लिए होने वाली है। इस भर्ती के लगभग 52 हजार से भी अधिक पद होने वाले है। यूपी पुलिस विभाग ने तो इस भर्ती को लेकर यह तक भी कह दिया है की यह भर्ती उत्तरप्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है।
अगर आप भी इस भर्ती को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक है और अगर आप भी इसके लिए फार्म भरने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख के माध्यम से हम आपको आज उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है साथ ही साथ हम आपको यह भी बताएँगे की आप इसके लिए किस प्रकार से आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए लेख को शुरू करते है |
UP Police Constable Bharti
उत्तरप्रदेश भर्ती बोर्ड जल्द इस यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन्स जारी करने वाला है। यह भर्ती उत्तरप्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है। इसके लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी और 12वी की परीक्षा पास करना अनिवार्य है,तभी वो इसके लिए फार्म भर सकता है। इस बार उत्तरप्रदेश बोर्ड लगभग 52 हजार से भी अधिक पद के लिए इस भर्ती को निकालने वाला है।
इस भर्ती को लेकर वैसे तो अभी तक कोइ पूर्ण नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन इस महीने के आखिर तक इस भर्ती को लेकर सरकार के द्वारा कोई बड़ा अपडेट जारी किया जाएगा। हालाँकि अभी तक सिर्फ इस भर्ती के बारे में चर्चा ही चल रही है। ऐसे में आपको सिर्फ इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आये हुए नोटिफिकेशन पर ही विश्वास करना है ताकि आप किसी भी प्रकार की गलत जानकारी में न फसे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया उसी हिसाब से होगी जिस हिसाब से इतने सालो से से होती आ रही है। यह प्रक्रिया बिलकुल पिछली चयन प्रक्रिया के समान ही होगी ,इसकी चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी जो की अभी हम आपको बताने वाले है। इसकी चयन प्रक्रिया के चरण कुछ इस प्रकार से है :-
- सबसे पहले तो आपको इसके लिए एक लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
- इसके बाद में आपको इसके लिए शारीरिक परीक्षा देनी होगी।
- शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद में आपको मेडिकल की परीक्षा पास करने होगी।
- इन तीनो चरणों से गुजरने के बाद में अंत में आपकी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
उत्तरप्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लिए फार्म भरने के लिए आपको अभी फिलहाल इसके फार्म की डेट जारी होने का इंतज़ार करना होगा। इसके फार्म भरने की डेट जारी होने पर आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते है अनन्यथा आप हमारे बातये गए इन चरणों का भी पालन कर सकते है जिससे की आप आसानी से इसके फार्म को भर पाए।
- फार्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) पर चले जाना है।
- इसके बाद में आपको यहाँ पर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना है।
- रजिस्टर करने के बाद में आपको इसमें अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
- अब आपके सामने इसका फार्म खुलकर आएगा आपको उसमे अपनी सारी जानकारी भरनी है।
- अब आपको इसके लिए फीस भरनी होगी जिसको की आप चालान के माध्यम से भर सकते है।
- फीस का चालान भरने के बाद में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- अंत में आपको अपने फार्म की फोटोकॉपी निकाल कर अपने पास रख लेनी है ,ताकि ये आपके आगे काम आ सके।
हमारे ग्रुप में जुड़े | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
लेख श्रेणी | सरकारी नौकरी |
इस लेख में हमने आपको उत्तरप्रदेश की आने वाली सबसे बड़ो कांस्टेबल भर्ती के बारे में सम्पूर्ण विस्तार से बताया है। साथ ही साथ इसकी चयन प्रक्रिया से भी आपको अवगत कराया है। हम हमारी वेबसाइट पर इसी तरीके की जानकारी आये दिन डालते रहते है अगर आपको इस तरीके की जानकारी पढ़ना पसंद है तो आप हमारी वेबसाइट को याद में रखना न भूले। साथ ही अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आती है तो इसके बारे में हमे कमेंट में बताना ना भूले।