SSC CPO Bharti 2023: हजारो पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें

SSC CPO Bharti 2023: कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो भी अभ्यार्थी एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट के द्वारा सफलतापूर्वक अपना आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती का आयोजन 1876 पदों पर किया जा रहा है। ऐसे में इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पात्रता को चेक करना है तथा अंतिम तारीख से पहले-पहले आवेदन कर देना है। तो अगर आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आज आप इस लेख को अंतिम तक जरूर पढ़े। आज इस लेख में हम इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को आसान शब्दों में जानने वाले हैं।

SSC CPO Bharti 2023

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 में कुल रिक्तियों की संख्या 1876 है। जिसमें से 165 पद दिल्ली पुलिस के लिए है तथा वहीं दूसरी तरफ 1711 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए हैं। 21 जुलाई 2023 को एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके चलते वर्तमान समय तक अनेक उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किया जा चुका है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 22 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है जो कि 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। यानी कि आपको 15 अगस्त से पहले पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर देना है। पूरे भारत देश में से जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थें वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियों को अगर हम जाने तो आवेदन से संबंधित तिथियों के बारे में ऊपर आपने जानकारी जान ली है। कि 15 अगस्त को आवेदन करने की अंतिम तिथि है। वहीं अगर हम फॉर्म करेक्शन और पेमेंट करेक्शन के लिए तारीख की बात करें तो यह 16 अगस्त 2023 से 17 अगस्त 2023 है।

वहीं अगर हम एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड की तारीख की बात करें तो इस एडमिट कार्ड के लिए तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सितंबर में एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। वही एसएससी सीपीओ पेपर वन का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा।

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 आयु सीमा और आवेदन शुल्क

एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष 30 वर्ष रखी गई है। कुछ वर्गों के लिए आयु में छूट भी प्रदान की गई है। आयु से संबंधित अधिक जानकारी को जानने के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन को जरुर चेक करें।

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए UR/OBC/EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 हैं। वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को तथा सभी महिला उम्मीदवारों को भर्ती में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। जब आप भर्ती के लिए आवेदन करेंगे तो आपको नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जैसे ऑप्शन मिलेंगे जिनके माध्यम से आप आसानी से अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क को जमा कर सकेंगे।

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • एजुकेशन योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर आपको एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 से संबंधित लिंक मिलेगा तो उसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब डायरेक्ट आपके सामने एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 फोर्म ओपन हो जाएगा तो उसमें आपको जानकारी को दर्ज कर देना है।
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क को जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • फॉर्म जमा हो जाने के बाद आपको उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकलवा लेना है।
हमारे ग्रुप से जुड़ेClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
लेख श्रेणीसरकारी नौकरी

एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 सैलरी

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करके परीक्षा में सम्मिलित होंगे उनकी चयन प्रक्रिया के कुछ स्टेप्स है जिनसे उन्हें गुजरना होगा। तत्पश्चात ही एसएससी सीपीओ भर्ती 2023 के लिए सिलेक्शन हो सकेगा। जिसमें शारीरिक मापदंड, कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

1 thought on “SSC CPO Bharti 2023: हजारो पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें”

Leave a Comment

Join Telegram