SI Bharti 2023: बिहार सरकार की ओर से राज्य के बेरोजगार युवाओं को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। बिहार पुलिस विभाग में SI के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है। ऐसे में जो बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे उनके लिए एक सुनहरा अवसर है बिहार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का आपको बता दे कि बिहार पुलिस विभाग में 1275 एसआई के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। यह भर्ती बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक ( SI ) के लिए जारी की गई है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएसएससी (BPSSC) के आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं एवं भर्ती से संबंधित आवेदन की प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया उम्र सीमा चयन की प्रक्रिया इत्यादि जानकारी प्राप्त करके अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 में शामिल हो सकते हैं।
Contents
SI Bharti 2023
बिहार पुलिस विभाग में एसआई के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा और प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे एवं मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ-साथ दस्तावेज वेरीफिकेशन की प्रक्रियाओं से भी उम्मीदवारों को गुजरना होगा।
पुलिस एसआई भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 अक्टूबर 2023
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 नवंबर 2023
- आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 5 नवंबर 2023
पुलिस एसआई भर्ती 2023 विवरण
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 के अंतर्गत कुल 1275 पदों पर भर्तियां निकाली गई है जो अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है जैसा कि नीचे बताया गया है।
- अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए – 441 पद
- ईड्ब्ल्यूएस के उम्मीदवार के लिए – 111 पद
- ओबीसी के लिए – 107 पद
- ईबीसी के लिए – 238 पद
- बीसी महिला के लिए – 82 पद
- एससी के लिए – 275 पद
- एसटी के लिए – 16 पद
- ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए – 05 पद
- कुल पदों की संख्या – 1275 पद
पुलिस एसआई भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड
उम्र सीमा : बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 में 20 वर्ष से लेकर के 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पुरुष अभ्यर्थियों का अधिकतम उम्र 37 वर्ष एवं महिलाओं उम्मीदवारों का अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्र सीमा में छूट सरकार के नियम अनुसार लागू की गई है । उम्र की गणना 1 अगस्त 2023 के आधार पर की जाएगी अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता : बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है साथ ही साथ कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज भी होना चाहिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
पुलिस एसआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रुपए में 700 रुपए एवं एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क के रूप में ₹400 ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन पेमेंट माध्यम से जमा करना होगा।
पुलिस एसआई भर्ती 2023 में आवेदन कैसे करें?
- बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए बीपीएसएससी (BPSSC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर ” SI BHARTI 2023 “वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ ले एवं रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए नाम ईमेल आईडी पासवर्ड मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी नाम पता शैक्षणिक योग्यता उम्र इत्यादि दर्ज करके मूल दस्तावेज जैसे कि अंगूठा फोटो सिग्नेचर इत्यादि अपलोड करके आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- अब आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करके फॉर्म को रिचेक करके फाइनल सबमिट कर दे।
- इस तरह आपका आवेदन बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 में कंप्लीट हो जाएगा।
हमारे ग्रुप में जुड़े | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
लेख श्रेणी | सरकारी नौकरी |
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी एसआई के पदों पर भर्ती के इच्छुक व योग्य हैं वे 5 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करके इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।