Rajasthan Anganwadi Bharti 2023: राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए यहाँ से ऑनलाइन फॉर्म भरें

Rajasthan Anganwadi Bharti 2023: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, ऐसे में अगर आप भी राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार है, तो आज की यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है क्योंकि राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के नोटिफिकेशन को जिले वाइज जारी किया जा रहा है, और अनेक जिलों में इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है तथा बाकी के जिलों में भी इस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि आज सभी जिलों की अलग-अलग है तथा इस भर्ती में विभिन्न पद है जैसे कि मिनी कार्यकर्ता, सहायक ,सहयोगिनी आदि खाली पद को भरने के लिए इस भर्ती का आयोजन किया गया है इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को आज हम इस लेख में जानेंगे। तो चलिए अब राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 से जुड़ी जानकारी को शुरू करते हैं।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2023

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए विभिन्न जिलों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। तो जिन भी जिलों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है उन जिलों की इच्छुक महिलाएं राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकती है उन सभी जिलों को नीचे बताया गया है जिनसे आप जान जाएंगे कि किन-किन जिलों के लिए राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन वर्तमान समय में जारी किया गया है।

और जैसा राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जिले वाइज जारी किया जा रहा है जिसमें अनेक जिलों में अभी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है तथा अनेक जिलों में अभी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिन जिलों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है वहां पर भी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की पूरी तैयारी कर रखी है बहुत जल्द वहां पर भी रिक्त पदों को देखते हुए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

JNVST 2nd Merit List 2023

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन इन जिलों के लिए जारी हुआ

तो चलिए अब हम सबसे पहले जानते हैं कि आखिर में राजस्थान में आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन किन-किन जिलों के लिए जारी हुआ है तो जिले कुछ इस प्रकार हैं:- झुंझुनू, दोसा, टोंक, हनुमानगढ़, राजसमंद, कोटा, नागौर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, भरतपुर, बरन, इन आदि जिलों में वर्तमान समय में राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

अगर आप इन जिलों के निवासी है और इस भर्ती को लेकर संपूर्ण शर्तों को पूरा करते हैं तो ऐसे में आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे ‌

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए वही कुछ वर्गों के लिए आयु में छूट भी प्रदान की गई है जिनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक है तथा विधवा, परिपक्वता, और तलाकशुदा के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • सेकेंडरी की अंक तालिका
  • कार्यानुभव का प्रमाण पत्र अगर है तो। ‌
  • आरएससीआईटी का प्रमाण पत्र

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए‌ शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को इस भर्ती की शैक्षिक योग्यता को पूरा करना होगा तत्पश्चात ही वह इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे। आंगनवाड़ी साथिन के पद के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होनी अनिवार्य है वही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ आशा सहयोगिनी के पद के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • आवेदन करने वाली महिला संबंधित ग्राम पंचायत की निवासी होनी चाहिए।
  • पद के लिए जो भी शैक्षिक योग्यता रखी गई है उसे आवेदक महिला पूरी करनी चाहिए।
  • आवेदन फॉर्म के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतिलिपि होनी चाहिए।
  • राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए एप्लीकेशन को अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • अंतिम तारीख से पहले-पहले दो प्रतियों में पूरा भरा हुआ फॉर्म कार्यालय में जमा कर देना है।
  • एक बार आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद फॉर्म में किसी भी जानकारी का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • जिले के अनुसार जो भी न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा इस राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर रखी जाती है उस आयु सीमा के हिसाब से ही आवेदक महिला की आयु होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के घर में शौचालय होना चाहिए तथा नियमित उपयोग से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र महिला के पास होना चाहिए।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 कब निकलेगी?

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती को कई जिलों में जारी कर दिया गया है तथा लगातार अलग-अलग जिलों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है।

राजस्थान आंगनवाड़ी के आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

राजस्थान आंगनवाड़ी के अधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in हैं।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले के अधिकारीक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

Join Telegram