Police Daroga Bharti 2023: बिहार राज्य के अंतर्गत जो भी उम्मीदवार बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे थे उनके लिए खुशखबरी आ चुकी है बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा उम्मीदवारों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं भर्ती का नोटिफिकेशन 1275 पदों पर जारी किया गया है और इस महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन के अंतर्गत आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख तथा अंतिम तारीख की घोषणा भी कर दी गई है।
अब जो भी उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर ( दरोगा ) भर्ती का इंतजार कर रहे थे वह अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आज इस लेख के अंतर्गत हम जानने वाले हैं ऐसे में आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। कोई भी अभ्यर्थी हो संपूर्ण जानकारी को जानने के पश्चात योग्यता को पूरा करने पर आसानी से अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन कर सकेंगे।
Contents
Police Daroga Bharti 2023
हाल ही में बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए प्रारंभिक तारीख 5 अक्टूबर 2023 है तथा वही आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 5 नवंबर 2023 है यानी की 1 महीने के भीतर आपको आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी तत्पश्चात ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होकर आप परीक्षा के अंतर्गत शामिल हो सकेंगे।
बोर्ड का नाम | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग |
---|---|
विभाग | बिहार पुलिस विभाग |
पद | 1275 |
योग्यता | ग्रेजुएट पास |
श्रेणी | सरकारी नौकरी |
नोटिफिकेशन | जारी |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bpssc.bih.nic.in |
अभी इस भर्ती को लेकर परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बहुत जल्द परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत 441 रिक्त पद अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है वही एसएससी के उम्मीदवारों के लिए 275 पद हैं और एसटी के लिए 16 पद है अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए 238 पद है वही पिछड़े वर्ग के लिए 107 पद है और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82 पद है ईडब्ल्यूएस के लिए 111 पद है और ट्रांसजेंडर के लिए 5 पद आरक्षित है।
पुलिस दरोगा भर्ती 2023 आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने का निर्णय लेंगे उनकी आयु की गणना 1 -8-2023 से की जाएगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष है वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष हैं। वहीं महिलाओं के लिए भी यही आयु सीमा है। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।
अगर आप आयु सीमा को लेकर अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप जारी किया जाने वाला अधिकारिक नोटिफिकेशन अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जरूर देखें आयु सीमा से संबंधित कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी आपको वहां से देखने को मिल जाएगी।
पुलिस दरोगा भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा मुख्य लिखित परीक्षा तथा फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल हो जाएंगे तथा मुख्य लिखित परीक्षा में सफल हो जाएंगे और फिजिकल टेस्ट में सफल हो जाएंगे उनका चयन बिहार पुलिस दरोगा पद के लिए कर लिया जाएगा।
पुलिस दरोगा भर्ती 2023 हेतु आवेदन शुल्क
जनरल वर्ग तथा ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 के सफलतापूर्वक आवेदन हेतु ₹700 का भुगतान करना होगा वही एससी एसटी और महिलाओं को आवेदन हेतु ₹400 का भुगतान करना होगा भुगतान ऑनलाइन मोड में ही होगा जिसके लिए वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड यूपीआई जैसे विकल्प उपलब्ध रहेंगे जिनके माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा।
पुलिस दरोगा भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें?
- बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 के आवेदन हेतु सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी को जाने।
- अब बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 हेतु आवेदन करने से संबंधित लिंक के ऊपर क्लिक करें।
- अब आपको जानकारियां दर्ज करनी होगी तो जानकारियां दर्ज करें।
- अब आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत आपको अपने दस्तावेजों को अपलोड करना है। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान अपने वर्ग के अनुसार किसी भी विकल्प के माध्यम से कर देना है।
- अब बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए सबसे अंतिम में इस फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इतना करने के पश्चात आपका आवेदन इस भर्ती के लिए हो जाएगा।
बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 की परीक्षा तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी जिसकी जानकारी भी आपको इसी वेबसाइट पर जानने को मिलेगी। इस भर्ती को लेकर अनेक जानकारी आपको मिल चुकी है अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से भी जानकारी को जान सकते हैं।