Patwari Bharti 2023: राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 का आयोजन 2998 पदों पर किया जाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जैसे ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा उसके बाद अभ्यर्थी अपनी योग्यता को चेक करके अधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म में जानकारी को दर्ज करके आवेदन कर सकेंगे। वर्तमान समय में अनेक अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 कब आयेगी?
यही सवाल अगर आपका भी है और आप इस विषय से संबंधित जानकारी को जानना चाहते हैं तो आज का यह पूरा लेख इसी विषय के ऊपर है इस लेख माध्यम से आसान शब्दों में जानकारी को जानने के बाद आप जान जाएंगे कि आखिर में राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 कब आएगी इसके अतिरिक्त भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को और आप जानेंगे। चलिए आज के विषय से संबंधित इस लेख को हम शुरू करते हैं |
Contents
Patwari Bharti 2023
राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 का आयोजन इस बार 2998 रिक्त पदों पर किया जाएगा जिसके अंतर्गत 1907 पद रिक्त हैं। वहीं बजट घोषणा के साथ में राजस्थान राज्य के 26 जिलों मे 1035 पटवार सर्किलों के अंतर्गत नवसृजित पद 1035 और मौजूद है। वही नवीन 21 तहसीलों के अंतर्गत 56 नवीन पटवारी के पद भी सृजित है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा इसी के साथ में नोटिफिकेशन की खबर अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी जारी की जा सकती है।
पटवारी भर्ती 2023 कब आएगी?
राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 को लेकर राजस्व मंडल के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है इस भर्ती का प्रस्ताव राजस्व विभाग को भी भेजने की तैयारी कर दी गई है। अभी इस भर्ती को लेकर किसी प्रकार की नवीनतम अधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि कुछ ही दिनों के अंतर्गत इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद आप अपना आवेदन अंतिम तारीख से पहले पहले पूरा कर सकेंगे।
वर्तमान समय में आप अपनी तैयारी पूरी करके रखें क्योंकि कभी भी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। और भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद आपके पास तैयारी करने के लिए अधिक समय नहीं बचेगा ऐसे में आप अपनी तैयारी को पूरी करके तैयार रहे। मीडिया में पहले जानकारी आई थी कि प्रशासनिक स्वीकृति के लिए राजस्व मंडल को प्रस्ताव भेजा जाएगा जैसे हीं प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
पटवारी भर्ती 2023 हेतु आयु सीमा
राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 के लिए जो भी अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं आवेदन करने के लिए उनकी आयु नियमों के अनुसार होनी चाहिए इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी जाती है तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष कुछ वर्गों के लिए आयु में छूट भी प्रदान की जाती है ऐसे में जैसे ही अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा आप उसे देखकर आयु से संबंधित संपूर्ण जानकारी को जरूर जाने तथा अन्य जानकारीयो को भी कंफर्म करें क्योंकि यह किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले बहुत ही जरूरी होता है।
पटवारी भर्ती 2023 एग्जाम पैटर्न
- राजस्थान पटवारी भर्ती के पेपर का लेवल स्नातक का रहेगा।
- पेपर को खत्म करने का समय 2 घंटे का रहेगा।
- पेपर में कुल 150 प्रश्न मौजूद रहेंगे प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का रहेगा।
- परीक्षा के अंतर्गत कला संस्कृति, सामान्य हिंदी, करंट अफेयर्स, सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान, तथा खेलकूद आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रश्नों को ऑब्जेक्टिव टाइप में पूछा जाएगा और नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी नेगेटिव मार्किंग 1/3 की रहेंगी।
पटवारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें।
- अब डायरेक्ट होम पेज पर आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 का लिंक देखने को मिलेगा तो उसके ऊपर क्लिक करना है तथा संपूर्ण जानकारी को अच्छे से जानना है।
- अब आवेदन करने से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक कर देना है फिर आपके सामने फॉर्म ओपन होगा तो फॉर्म में जानकारीयो को दर्ज करना है।
- जिन दस्तावेजों की मांग की जा रही है उन्हें अपलोड कर देना है आवेदन शुल्क का भी भुगतान कर देना है और सबसे अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस तरह राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
हमारे ग्रुप में जुड़े | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
लेख श्रेणी | सरकारी नौकरी |
राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 कब आएगी? की जानकारी को जानने के अलावा आपने इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी जाना हैं। यदि आप किसी अन्य भर्ती से संबंधित जानकारी को जानना चाहते हैं तो उसके लिए आप हमे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।