NEET UG Cut Off 2023: कम नंबर वालो को भी मिल रहा सरकारी कॉलेज, देखें कट ऑफ मार्क्स

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

NEET UG Cut Off 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है ऐसे में अब नीट यूजी एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करके भाग ले सकते हैं। लाखों उम्मीदवारों ने नीट यूजी की परीक्षा में भाग लिया था।

ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आज हम आपको इस लेख के अंतर्गत सरकारी कॉलेज के लिए नीट क्वालीफिकेशन मार्क्स के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के बाद आप जान जाएंगे कि आखिर में आपको सरकारी कॉलेज मिलेगा या नहीं चलिए दोस्तों हम जानकारी को जानना शुरू करते हैं।

NEET UG Cut Off 2023

आपको पता होगा कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को किया गया था। जिसके रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा अनेक व्यक्तियों के द्वारा अपने रिजल्ट को चेक कर लिया गया है। अगर आपने अपने रिजल्ट को चेक नहीं किया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट से सबसे पहले अपने रिजल्ट को जरुर चेक करें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी करने के साथ ही कट ऑफ पर्सेटाइल को भी जारी कर दिए गए हैं, श्रेणीवार कटऑफ को भी जारी कर दिया गया है। ‌ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा आप इन्हें देख सकते हैं।

नीट यूजी कट ऑफ के प्रकार

सरकारी कॉलेज के लिए नीट यूजी कट ऑफ 2023 को जानने से पहले आपको नीट यूजी कट ऑफ के प्रकारों को जानना चाहिए एक तो नीट यूजी क्वालीफिकेशन कट ऑफ को जारी किया जाता है तथा दूसरे नीट एडमिशन कट ऑफ को जारी किया जाता है। नीट यूजी क्वालिफिकेशन कट ऑफ वह अंक होते हैं जिनके आधार पर उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण होते है।

किसी भी उम्मीदवार को नीट यूजी क्वालिफिकेशन कटऑफ के न्यूनतम अंकों को पास होने के लिए हासिल करना बहुत ही आवश्यक है वरना वह परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पायेंगे। वहीं दूसरी तरफ नीट यूजी एडमिशन कट ऑफ अंक वह अंक होते हैं जिनके आधार पर उम्मीदवार को एडमिशन मिलता है। नीट यूजी एडमिशन कट ऑफ अंकों के न्यूनतम अंकों को या फिर अधिकतम अंकों को आपको हासिल करना बहुत ही आवश्यक हैं, तत्पश्चात ही आपका एडमिशन हो सकेगा।

नीट यूजी 2023 क्वालीफाइंग मार्क्स

सबसे पहले तो मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज से कोर्स को करने के लिए आपको नीट यूजी क्वालीफाई करना होगा। क्योंकि यह आवश्यक है। रिजल्ट को जारी करने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा क्वालीफिकेशन मार्क्स को भी जारी किया गया था। यह सभी श्रेणी के आधार पर अलग-अलग हैं।

जनरल केटेगरी के लिए 720-137 है। वही जनरल कैटेगरी के पीडब्ल्यूडी के लिए 136-121 है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 136-107 है, अन्य पिछड़ा वर्ग पीडब्ल्यूडी के लिए 120-107 है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए 136-107 है, अनुसूचित जाति के पीडब्ल्यूडी के लिए 120- 107 अनुसूचित जनजाति के लिए 136-107 है अनुसूचित जनजाति के पीडब्ल्यूडी के लिए 120-107 है.

सरकारी कॉलेज के लिए नीट यूजी क्वालीफिकेशन मार्क्स

अब हम आज के सबसे महत्वपूर्ण सवाल के बारे में जवाब जानते हैं कि आखिर में सरकारी कॉलेज के लिए नीट यूजी क्वालीफिकेशन मार्क्स क्या होने चाहिए। सरकारी कॉलेज में प्रवेश प्राप्त होगा या नहीं इसके लिए आपको राज्य समक्ष पदाधिकारी के द्वारा जारी की जाने वाले सरकारी और निजी कॉलेजों की कट ऑफ को देखना होगा। उन्हें देखने पर आप आसानी सरकारी कॉलेज मिलेगा या नहीं का अंदाजा लगा सकेंगे।

इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेज में कट ऑफ ज्यादा रहने की पूरी संभावना है क्योंकि एमबीबीएस के लिए केवल 54000 सीटें हैं जबकि एग्जाम को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग चार लाख हैं। ऐसे में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कट ऑफ ज्यादा रहने वाला है।

नीट यूजी कट ऑफ 2023 को निर्धारित करने वाले फैक्टर्स

जैसा की संभावित जानकारी के मुताबिक हमें सरकारी कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने के लिए कट ऑफ ज्यादा होने की संभावना से संबंधित जानकारियां मिल रही है। तो चलिए हम जानते हैं कि आखिर में वह क्या फैक्टर्स है जिनके चलते हैं कट ऑफ को निर्धारित किया जाता है। तो दोस्तों कट ऑफ को निर्धारित करने के लिए उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई का स्तर, उपलब्ध सीटे आदि शामिल हैं। इन सभी को देखने के पश्चात ही कटऑफ को निर्धारित किया जाता है।

यहां बताए गए फैक्टर्स के अतिरिक्त भी कुछ अन्य और फैक्टर्स हो सकते है। सरकारी कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंकों को हासिल करना बहुत ही आवश्यक है तत्पश्चात ही परीक्षा में शामिल होने वाले कोई भी उम्मीदवार सरकारी कॉलेज में एडमिशन प्राप्त कर सकते है।

हमारे ग्रुप से जुड़ेClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

सरकारी कॉलेज के लिए नीट यूजी क्वालीफिकेशन मार्क्स से संबंधित किसी भी सवाल के जवाब को जानने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में सवाल पूछ सकते हैं वहीं अगर आज का यह लेख आपको अच्छा लगा है तो आप अपने सभी भाइयों के साथ इसे जरूर शेयर करें ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंचे।

7 thoughts on “NEET UG Cut Off 2023: कम नंबर वालो को भी मिल रहा सरकारी कॉलेज, देखें कट ऑफ मार्क्स”

Leave a Comment

Join Telegram