Home Guard Bharti: उत्तर प्रदेश में 30000 से भी अधिक होमगार्ड पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है जिसके लिए सरकार के तरफ से जोर शोर से तैयारियां चल रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती की फाइलें वित्त विभाग में भेज दिया गया है। ऐसे में जल्द ही अनुशंसा होने के बाद होमगार्ड भर्ती 2023 से संबंधित नियामक नियमावली तैयार करके भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है।
ऐसे में जो युवा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ऐसे में उनके लिए खुशखबरी वाली बात है। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में होमगार्ड के पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uphaar.up.gov.in पर जारी किया जाएगा ।
Contents
Home Guard Bharti
उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवा काफी लंबे समय से होमगार्ड भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन युवाओं के लिए खुशी की बात है क्योंकि सरकार के द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में होमगार्ड के 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित ड्राफ्ट की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ऐसे में जल्द ही नोटिफिकेशन आने की संभावना है। होमगार्ड भर्ती के लिए 10वीं पास सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ।
होमगार्ड के पद पर भर्ती जवानों को सरकार की तरफ से ₹15000 प्रति महीने से ₹25000 प्रति महीने तक का वेतन मिलता है, इसके अलावा भी कई सारी सरकारी सुविधाएं दी जाती है। होमगार्ड के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा उसके बाद उम्मीदवारों का चयन मेरिट के बेस्ड पर किया जाएगा।
ऐसे में जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में नौकरी की इच्छा रखते हैं वह अपना तैयारी करते रहें वे सरकार के द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अगर एलिजिबल होते हैं तो वे यूपी होमगार्ड विभाग की ऑफिशल वेबसाइट uphaar.up.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं जरूरी नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड
आयु सीमा : यूपी होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए वही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिनका उम्र कम से कम 18 वर्ष व अधिक से अधिक 45 वर्ष होना चाहिए। नियमों में छूट सरकारी नियमानुसार लागू होगा। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे।
एजुकेशन क्वालीफिकेशन : यूपी होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का दसवीं बोर्ड में 55 परसेंट मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है। इससे कम मार्क्स वाले अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
शारीरिक मापदंड : यूपी होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए निम्न शारीरिक मापदंड होना चाहिए, तभी इस भर्ती के लिए एलिजिबल होंगे।
हाइट : पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
- जनरल ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 167.7 सेंटीमीटर
- sc-st अभ्यर्थियों के लिए 162.6 सेंटीमीटर
चेस्ट : पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
- जनरल ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 78.8 सेंटीमीटर
- sc-st अभ्यर्थियों के लिए 76.5 सेंटीमीटर
हाइट : महिला अभ्यर्थियों के लिए
- जनरल ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 152 सेंटीमीटर
- एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
होमगार्ड 2023 भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज
होमगार्ड 2023 भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना जरूरी है तभी आप ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
- दसवीं बोर्ड का अंक प्रमाण पत्र मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कैटेगरी प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट ( यदि लागू होता है )
होमगार्ड भर्ती 2023 कब आएगी?
यूपी में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है। यूपी सरकार के द्वारा होमगार्ड भर्ती 2023 से संबंधित नियमावली वह जरूरी कागजी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में जल्द ही भर्ती से संबंधित ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती वाले सेक्शन में नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आप यूपी होमगार्ड विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते।
- यूपी होमगार्ड 2023 भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपी होमगार्ड विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाए।
- अब होम पेज पर होमगार्ड भर्ती 2023 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब यहां पर मांगी गई जानकारी अभ्यार्थी का नाम, उम्र ,पता, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी इत्यादि को ध्यानपूर्वक भर ले।
- अब भरे गए जानकारी को एक बार रिचेक कर ले उसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म का पेमेंट ऑनलाइन कर के फॉर्म को सबमिट कर दे।
- इस तरह से यूपी होमगार्ड भर्ती 2023 में आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2023 से संबंधित ऑफिशल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। यूपी में होमगार्ड के पदों पर 30000 से भी अधिक नौकरियां निकलने वाली है। ऐसे में जो भी युवा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं एवं लंबे समय से होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो वे यूपी होमगार्ड विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद वे अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करके इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।