DA Latest News Today: केंद्रीय कर्मचारी पिछली छमाही से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं यानी कि जुलाई से दिसंबर अवधि की डीए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। मगर केन्द्र सरकार की ओर से फिलहाल डीए में बढ़ोतरी से संबंधित कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मगर कई सारे राज्य सरकार द्वारा अपने-अपने स्तर पर राज्य के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है एवं बाकी बकाया डीए भुगतान का ऐलान भी कर दी गई है। आपको बता दे कि आज सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमाग जी के द्वारा राज्य कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान की की गई है। अभी फिलहाल सिक्किम के कर्मचारियों को 38 % डीए के आधार पर पेमेंट मिलता है ऐसे में 4% की बढ़ोतरी के बाद से अब सिक्किम राज्य के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के बाद से 42 परसेंट के आधार पर पेमेंट मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह ऐलान किया गया है कि कर्मचारियों को दशहरा त्योहार से पहले बाकी बचे डीए एवं बकाया राशि का भुगतान भी कर दी जाएगी जिससे कि राज्य के कर्मचारियों में खुशी के लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है कि कर्मचारियों को जनवरी महीने के आधार पर बढ़े हुए डीए के आधार पर बढ़ोतरी दी जाएगी। इससे 50 हजार से भी अधिक कर्मचारियों को सीधा-सीधा फायदा मिलेगा । ऐसे में अगर आप भी सिक्किम के रहने वाले हैं तो आप एक बार सरकार द्वारा जारी की गई डीए में बढ़ोतरी से संबंधित जानकारी पढ़ सकते हैं।
DA Latest News Today
सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह ऐलान किया गया है कि सिक्किम राज्य में अब ” वन रैंक वन पेंशन ” नीति लागू की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को जल्द ही लागू की जाएगी जिससे कि कर्मचारियों को काफी फायदा मिलेगा । जिससे कर्मचारियों के आर्थिक स्थिति सही हो पाएगी। बढ़ती हुई महंगाई में इससे कर्मचारियों को काफी फायदा मिलेगा सरकार कर्मचारियों के लिए हर एक उचित कदम उठा रही है।
काफी लंबे समय से कर्मचारी भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था पर अपना स्पष्ट राय रखी है जिससे कर्मचारियों में खुशी का लहर दौड़ गई है। अब देखना यह है कि सरकार द्वारा की गई ऐलान कब लागू की जाती है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुख्यमंत्री के द्वारा की गई यह ऐलान कर्मचारियों में काफी खुशी लाई है।
केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का फायदा कब मिलेगा
केंद्रीय कर्मचारी दूसरी छमाही से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं मगर सरकार इस पर कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं की है। ऐसे में दशहरा त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार दशहरा से पहले 3% तक के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार की ओर से इस पर सारी तैयारी कर ली गई है। जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को दशहरा के शुभ अवसर पर एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।
सभी सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से 4 प्रतिशत वेतन वृद्धि प्राप्त होगी। 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ, सिक्किम सरकार के कर्मचारियों का डीए (डीयर एलाउन्स) 42 प्रतिशत हो गया है।
दशहरा से पहले केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी एवं डीआर में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है जिससे कि सीधे-सीधे देश के करीब एक करोड़ से भी अधिक केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स को सीधा-सीधा फायदा मिलेगा। पेंशनर्स के डीआर में 3% तक की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी एवं बाकी बचे डीए एरियर का भुगतान भी पर्व त्यौहार के मध्य नजर रखते हुए कर दी जाए जिससे कर्मचारियों को काफी फायदा मिले।
केंद्रीय कर्मचारी संघ भी काफी समय से सरकार से कर्मचारियों के बाकी बकाया डीए भुगतान की मांग कर रही है। ऐसे में सरकार पर्व त्यौहार को ध्यान में रखकर कोई ठोस कदम उठा सकती है जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को काफी फायदा मिल सकता है। ऐसे में देखना यह है कि केंद्र सरकार कब तक डीए में बढ़ोतरी करती है एवं कब तक बाकि बकाया का भुगतान करेगी।
हमारे ग्रुप में जुड़े | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
आने वाले पर्व त्यौहारों को मध्य नजर रखकर कई सारी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारी एवं राज्य कर्मचारियों के बाकी बकाया डीए का भुगतान के साथ-साथ डीए में बढ़ोतरी का ऐलान भी की जा रही है। ऐसे में अभी तक कई सारे राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दी है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी अब इंतजार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार आखिरकार कब केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी।