CTET Qualifying Marks: अनेक अभ्यर्थी सीटेट परीक्षा के अंतर्गत शामिल हुए थे ऐसे में आज की यह जानकारी सीटेट परीक्षा के अंतर्गत शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। क्योंकि आज इस लेख के अंतर्गत हम सीटेट कट ऑफ 2023 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को जानने वाले हैं अगर आपने भी सीटेट परीक्षा में भाग लिया था तो आज आप इस लेख को अंतिम तक जरूर पढ़ें।
20 अगस्त 2023 को भारत देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर सीटेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका रिजल्ट कुछ ही दिनों के अंतर्गत जारी कर दिया जाएगा परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी उम्मीदवार को सफल होने के लिए न्यूनतम अंकों को हासिल करने की आवश्यकता होती है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार इस परीक्षा के अंतर्गत 17 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। चलिए हम इस लेख के अंतर्गत सीटेट कट ऑफ 2023 से संबंधित जानकारी को जानना शुरू करते हैं |
Contents
CTET Qualifying Marks
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन में कहीं ना कहीं यह सवाल जरूर है कि आखिर में परीक्षा के अंतर्गत सफल होने के लिए कितने अंक चाहिए। तो अगर आप नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की परीक्षा के न्यूनतम अंक निर्धारित किए हुए हैं। और उन न्यूनतम अंकों को प्राप्त करने पर ही उम्मीदवारों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को न्यूनतम 60% अंकों को हासिल करना होता है और वहीं दूसरी तरफ अन्य वर्ग जैसे की पिछड़ा वर्ग एससी एसटी इन वर्गों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55% अंकों को हासिल करना होता है। अंको को हासिल करने पर मिलने वाले प्रमाण पत्र के जरिए विद्यार्थी किसी भी शिक्षक पद के लिए निकली भर्ती के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन कर सकते हैं।
सीटेट रिज़ल्ट पासिंग मार्क्स
सीटेट परीक्षा के अंतर्गत दो पेपर का आयोजन किया गया था पेपर वन तथा पेपर 2 का इन पेपरों के अंतर्गत 150 प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे मे जनरल वर्क के उम्मीदवारों को 60% अंक यानी की 150 अंकों में से 90 अंक हासिल करने होंगे। वही आरक्षित वर्गों के लिए 55% यानी कि 82.5 अंक होते हैं तो इन्हें हासिल करना होगा। इन अंको को हासिल करने पर पास हुआ जा सकता है।
सीटेट परीक्षा रिज़ल्ट कब आयेगा?
मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2023 का दिन सीटेट परीक्षा के अंतर्गत शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन हो सकता है क्योंकि इस दिन रिजल्ट जारी की जाने की संभावना है। सीटेट परीक्षा के रिजल्ट को जारी किए जाने को लेकर अभी अधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है लेकिन जब परीक्षा को लेकर जानकारी जारी की गई थी तो उस समय सितंबर महीने में रिजल्ट को जारी की जाने की जानकारी जारी कर दी गई थी।
ऐसे में 30 सितंबर से पहले पहले कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार सफल होंगे उनके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटीईटी सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे जिन्हें अपने किसी भी डिवाइस के अंतर्गत डाउनलोड किया जा सकेगा।
सीटेट कट ऑफ 2023
- सीटेट कट ऑफ 2023 को देखने के लिए सबसे पहले सीटेट की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें।
- अब होम पेज पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा तो उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब रोल नंबर तथा अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करने के लिए कहां जाएगा तो उस जानकारी को दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर आपको रिजल्ट नजर आ जाएगा इसी के साथ में आपको कट ऑफ भी नजर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप आसानी से सीटेट कट ऑफ 2023 को देख सकेंगे।
हमारे ग्रुप में जुड़े | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
सीटेट कट ऑफ 2023 से संबंधित संपूर्ण आवश्यक जानकारियां इस लेख के अंतर्गत आपने जान ली हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा उसके बाद आप रिजल्ट को भी देख सकेंगे। आज के इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं वही अपने अन्य अभ्यर्थी भाइयों के साथ इस लेख को जरूर शेयर करें।