CTET Admit Card 2023: लाखों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म, यहाँ से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

CTET Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। सीटीईटी 2023 का आयोजन 20 अगस्त 2023 को ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसका एडमिट कार्ड सीटीईटी के ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यार्थी काफी लंबे समय से सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के की ओर से आयोजित कराने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था , उनका एडमिट कार्ड जुलाई महीने के अंत तक या अगस्त महीने के पहले सप्ताह जारी होने की संभावना है।

सीटीईटी 2023 में पेपर 1 कक्षा 1 से कक्षा 5 एवं पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के भर्ती के लिए लिया जाएगा। सीटीईटी 2023 का आयोजन देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन इन पेपर मोड में सुबह 9:30 से 12:00 एवं दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक आयोजित करवाया जाएगा। सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड अगस्त महीने के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इस पर अभी तक कोई भी अधिकारी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में सीटीईटी 2023 का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।

CTET Admit Card 2023

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा इस परीक्षा के द्वारा कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित कराया जाएगा। CTET paper 1 और paper 2 में बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र , गणित भाषा 1, भाषा 2 , पर्यावरण अध्ययन विज्ञान गणित एवं सामाजिक अध्ययन विषय से 150 अंकों के 150 सवाल होंगे। परीक्षा का अभी 2 घंटे 30 मिनट का होगा इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश पढ़ ले।

सीटीईटी 2023 से संबंधित मुख्य बातें

  • सीटीईटी 2030 का आयोजन ऑफलाइन मोड से होगा।
  • सीटीईटी 2023 में कुल 150 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है।
  • परीक्षा का आयोजन दो पारियों में सुबह 9:30 से 12:00 बजे एवं दूसरा पाली 2:30 बजे से 5:00 बजे तक लिया जाएगा।
  • सीटीईटी 2023 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ साथ पहचान पत्र ( आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड ,पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस ) भी होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को अपना खुद का नीला बॉल पेन लेकर जाना है।
  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जूता पहनकर नहीं जा सकते हैं।
  • उम्मीदवारों का प्रवेश फुल स्लीव ड्रेस में वर्जित है।

सीटीईटी 2023 में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज

सीटीईटी 2023 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न जरूरी दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • सीटीईटी 2023 का एडमिट कार्ड
  • पहचान पत्र
  • नीला बॉल पेन
  • खुद का वाटर बोतल
  • नीला बॉल पेन
  • मास्क एवं सेनीटाइजर

सीटीईटी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

सीटीईटी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सीटीईटी 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीटीईटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको CTET Admit card 2023 वाला ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करके कैप्चा सॉल्व करके सबम्मिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके स्क्रीन पर आपका सीटीईटी 2023 का एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  • इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर ले डाउनलोड करने के बाद प्रिंट आउट करवा ले।
  • इस तरह से आप सीटीईटी 2023 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटीईटी 2023 का आयोजन देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाला है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वह एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं एवं परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशानिर्देश को जरूर पढ़ ले।इस बार सीटीईटी 2023 का आयोजन ऑफलाइन मोड पर होगा। ‌

Leave a Comment

Join Telegram