7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में वृद्धि होने वाली है। केंद्रीय कर्मचारी संघ की ओर से काफी लंबे समय से सरकार से यह मांग की जा रही थी कि उनके डीए में बढ़ोतरी की जाए इस बात को ध्यान में रखकर पहले सरकार की ओर से 1 जुलाई 2023 से डीए में बढ़ोतरी को लागू किया जाना था। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर के शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% तक की वृद्धि की जा सकती है। पहले यह जुलाई महीने में की जाने वाली थी मगर सरकार की ओर से इस पर कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया था ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार इस पर जल्दी फैसला लेगी एवं सितंबर महीने के अंत तक केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाएगी जिससे कि केंद्रीय कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।
Contents
7th Pay Commission Update
केंद्रीय कर्मचारी संघ की ओर से काफी लंबे समय से केंद्र सरकार पर या दबाव बनाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाए एवं महंगाई भत्ते भी दी जाए। मगर इस पर सरकार कोई भी कड़ी रूख नहीं अपना रही थी। आपको बता दें कि डीए मैं बढ़ोतरी एआईसीपीई इंडेक्स ( AICPI INDEX ) के आधार पर किया जाता है। ऐसे में पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि 3% तक का डीए में बढ़ोतरी किया जाएगा। मगर जारी हुई नई एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर या अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 4% तक की बढ़ोतरी हो सकती है मगर सरकार की तरफ से जल्दी इस पर औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
सरकार के द्वारा समय-समय पर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाती है डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर किया जाता है। यह एआइसीपीआई इंडेक्स अलग-अलग महीने में अलग-अलग आधार पर होता है। अगर बात करें तो जनवरी 2023 के शुरुआत में एआईसीपीआई इंडेक्स करीब 132.8 था तब डीए में बढ़ोतरी 43.08 थी। वहीं अगर बात कर तो नई जारी की गई एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर जून महीने में एआईसीपीई इंडेक्स करीब 136.4 है। इस आधार पर करीब 46.24 के बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर डीए में बढ़ोतरी की जाती है।
DA Hike कितना होगा
सातवें वेतन आयोग के आधार पर इस बार डीए में हाइक करीब 4 परसेंट तक की होगी। अभी फिलहाल 42 परसेंट है तो 4% की बढ़ोतरी होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को काफी फायदा होगा और अब उन्हें 46% की बढ़ोतरी के साथ मिलेगी। यह चार परसेंट की बढ़ोतरी सितंबर महीने के शुरुआत में लागू की जा सकती है मगर इसका कोई भी ऐलान नहीं किया गया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार जल्द ही इस पर कोई अहम फैसला ले सकती है एवं डीए हाइक 4 परसेंट तक की की जा सकती है।
DA Hike से सैलरी में कितना बढ़ोतरी होगी
DA Hike होने से केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में काफी ज्यादा देखने को मिलेगा अभी फिलहाल जिन केंद्रीय कर्मचारियों का बेसिक सैलरी अगर 18000 रुपए प्रति महीना है तो 46 परसेंट तक की बढ़ोतरी के बाद उन्हें 8280 की बढ़ोतरी मिलेगी। पहले इन कर्मचारियों को 42 परसेंट के आधार पर 7560 थी इस आधार पर 4% की बढ़ोतरी के बाद अब ₹18000 प्रति महीना बेसिक पर वाले कर्मचारियों को₹720 प्रति महीना की बढ़ोतरी मिलेगी। इसी आधार पर किसी केंद्रीय कर्मचारियों का अगर बेसिक पेमेंट 56900 रुपए प्रति महीना है तो 46 परसेंट की बढ़ोतरी के बाद उन्हें 26174 का फायदा मिलेगा। इस चार परसेंट की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारी को काफी फायदा मिलेगा उनके सैलरी में काफी इजाफा देखने को मिलेगा यह केंद्रीय कर्मचारी के बेसिक सैलेरी पर आधारित है सभी कर्मचारियों के सैलरी में 4 परसेंट तक का इजाफा देखने को मिलेगा।
हमारे ग्रुप से जुड़े | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
चार परसेंट के डीए में बढ़ोतरी कब की जाएगी?
सरकार की ओर से डीए में बढ़ोतरी से संबंधित अहम फैसला जल्द ही लिया जा सकता है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 4 परसेंट तक के डीए में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर महीने के शुरुआत में सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारी को खुशखबरी मिलेगा एवं सरकार की ओर से उनके डीए में 4% तक की बढ़ोतरी की जाएगी जिसके बाद उन्हें कुल 46 परसेंट के आधार पर मिलेगी। फिलहाल सरकार की ओर से कोई भी ऑफिशल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। मगर जल्द ही इस पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया जाहिर की जा सकती है जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारी को काफी फायदा होगा।
Yas